Rajasthan Panchayat Chunav सरकार अबकी बार “वन स्टेट वन इलेक्शन” मॉडल की तर्ज पर करवा रही है, जिसके तहत अबकी बार राज्य में जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव एक साथ आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पहले पंचायतों का पुनर्गठन किया जायेगा और जनसंख्या व अन्य मापदण्डो के आधार पर नई ग्राम पंचायते और पंचायत समितिया बनायीं जाएगी।
प्रदेश की 6759 ग्राम पंचायतो के सरपंचो का कार्यकाल जनवरी 2025 में पूरा हो गया है और कुछ सरपंचो का कार्यकाल अक्टूबर 2025 में पूर्ण होगा। जिस कारण पंचायत चुनाव प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है। इसलिय सरकार ने मौजूदा सरपंचो को ही ग्राम प्रशासक नियुक्त कर दिया और इनकी सिफारिश पर प्रशासक समिति बनाने का प्रावधान किया है जिसमें वार्डपंचो को सदस्य बनाया गया हैं। पंचायती राज चुनाव का कार्य राज्य चुनाव आयोग करता है।
Panchayat Chunav किस आधार पर होगा पंचायतो का पुनर्गठन
प्रदेश में Panchayat Chunav से पहले ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन और नवसृजन का कार्य किया जाएगा।भारतीय संविधान के 73वें संविधान संशोधन के अनुसार, पंचायतों का गठन और पुनर्गठन राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है जिसमें सरकार जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्र, संसाधनों और विकास की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत क्षेत्रों का पुनर्गठन करती है।
प्रदेश में पंचायत पुनर्गठन की प्रक्रिया में 6 महीने से 1 वर्ष का समय लग सकता है। इस पुनर्गठन की प्रक्रिया को राज्य सरकार जल्द से जल्द पूर्ण करने का प्रयास कर रही है जिसके लिए सरकार ने कई बिन्दुओ जैसे भौगोलिक दृष्टि, सम्मलित गांव की ग्राम पंचायत से दूरी और जनसंख्या को आधार मानकर नई ग्राम पंचायत का सृजन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत की जनसंख्या लगभग 3 हजार रखी जाएगी और कई गाँवो को पूर्व ग्राम पंचायत से हटकर सुविधा अनुसार नई ग्राम पंचायत में जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। तथा 25 ग्राम पंचायतो पर एक पंचायत समिति बनायी जाएगी।
राज्य सरकारे समय-समय पर ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की सीमाओं में परिवर्तन करती है ताकि विकास और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। पंचायत पुनर्गठन का प्रस्ताव सार्वजनिक रूप से प्रकाशित किया जाता है। जिसमें आम जनता, जनप्रतिनिधियों, और संबंधित पंचायतों से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएगी इसके लिए 15-30 दिन का समय दिया जाता है। सरकार प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार और मूल्यांकन करने के बाद पंचायत पुनर्गठन का अंतिम निर्णय लेती है। इस प्रक्रिया में स्थानीय जरूरतों और समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
Panchayat Chunav कब और कैसे होंगे चुनाव
प्रदेश सरकार वन स्टेट वन इलेक्शन मॉडल पर कार्य कर रही है इसके तहत वह पूरे राज्य में जिला परिषद ग्राम पंचायत और पंचायत समितियां के चुनाव एक साथ करवाना चाहती है जिसमें वह नई ग्राम पंचायत का सृजन कर तथा ग्राम पंचायत का पुनर्गठन कर के चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे जिस कारण से चुनाव प्रक्रिया में लगभग 6 माह से 1 वर्ष का समय लग सकता हैं। पिछले चुनाव जनवरी 2020 में करवाए गए थे उनका कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और अब चुनाव 2025 में करवाना संभव है हालांकि अभी तक प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है और अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा भी नहीं हुई है।
Panchayat Chunav में चुनोतियाँ (Challenges)
- सरकार अबकी बार One State One Election मॉडल पर कार्य कर रहीं हैं जिस कारण से अबकी बार सरकार के लिए Panchayat Chunav संपन्न करवाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा।
- चूँकि ग्राम पंचायतो का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है तो कम समय में Panchayat Chunav प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करवाना होगा
- ग्राम पंचायत का पुनर्गठन करनाऔर ग्राम वासियों की आपत्तियां का निवारण करना होगा।
- नवसर्जित पंचततो का पुनर्सीमांकन करना होगा और नई ग्राम पंचायत के लिएअधिकारियों की नियुक्ति करनी होगी।
FAQ’s
पंचायत पुनर्गठन की प्रक्रिया में कितना समय लगता है?
पुनर्गठन प्रक्रिया आमतौर पर 6 महीने से 1 साल तक चल सकती है। इसमें अधिसूचना, आपत्तियों का निवारण और अंतिम निर्णय शामिल होते हैं।
राजस्थान Panchayat Chunav कब तक होंगे?
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव 2025 में करवाना संभव है हालांकि अभी तक प्रदेश में Panchayat Chunav की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है और अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा भी नहीं हुई है।
पंचायत पुनर्गठन के बाद Panchayat Chunav प्रक्रिया में क्या बदलाव होते हैं?
पुनर्गठन के बाद नई पंचायतों के गठन के अनुसार वार्डों और पंचायत सदस्यों की संख्या में बदलाव होता है। इसके अनुसार मतदाता सूची को भी अपडेट किया जाता है।
Panchayat Chunav में कौन-कौन भाग ले सकता है?
चुनाव में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पंजीकृत मतदाता भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के लिए निर्धारित योग्यता और नियमों का पालन करना होता है।
Gram Panchayat का कार्यकाल कितना होता हैं?
Gram Panchayat का कार्यकाल 5 Year होता हैं, प्रत्येक 5 वर्ष पर Panchayat Chunav होते हैं।
good post